Storms Killed 120 People And Meteorological Department Issues Warning For Superstorms - मौत के अंधड़ में बुझ गई 120 जिंदगियां, मौसम विभाग की चेतावनी- फिर आएगा तूफान
[ad_1]
ख़बर सुनें
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बंगाल में बुधवार रात को आए आंधी-तूफान और बारिश में 120 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान की वजह से आई इस प्राकृतिक आपदा इनसानों के अलावा पशुओं और फसलों पर भी कहर बनकर टूटी और अपने पीछे तबाही की एक दास्तान छोड़ गई।
मौत के अंधड़ के कारण उत्तर प्रदेश में 70, राजस्थान में 37, पश्चिम बंगाल में आठ और मध्य प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला आगरा रहा जबकि राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और अलवर में जान-माल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
मौत के अंधड़ के कारण उत्तर प्रदेश में 70, राजस्थान में 37, पश्चिम बंगाल में आठ और मध्य प्रदेश में पांच लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला आगरा रहा जबकि राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर और अलवर में जान-माल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिजनों के चार-चार लाख रुपये, 60 फीसदी घायलों को दो-दो लाख रुपये और 40-50 फीसदी घायलों को 60-60 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारे गए लोगों प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कोताही बर्दाश्त नहीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से राहत कार्यों की निगरानी करें और प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएं। इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिर आएगा तूफान
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा का क्षेत्र लाया भयानक बवंडर
इसलिए आती है आंधी
[ad_2]
Source link

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home